चक दे इंडिया देख कर मिनमिन को चढ़ा जोश
पिंकी मैम पूरे क्लास को चक दे इंडिया दिखाने के लिये हॉल में ले जाती हैं। शाहरुख खान की चक दे इंडिया देखने के बाद बच्चों में राष्ट्र भक्ति का जोश भर जाता है।
दूसरे दिन क्लास में फिल्म पर चर्चा शुरू होती है।
पिंकी मैम- बच्चों कल तुमने जो फिल्म देखी उसमें तुम कौन सा रोल करना पसंद करोगे?
मिनमिन फट से हाथ खड़ा करता है और मैम कहती हैं, हां तुम बोलो मिनमिन....
मिनमिन- मैम मैं लौंडे का रोल करना पसंद करूंगा
पिंकी मैम- ऐसा तो कोई रोल नहीं था फिल्म में, खैर यह रोल क्यों?
मिनमिन- मैम वो सीन याद है जब खुले मैदान में खड़े होकर प्रीति सब्बरवाल कहती है
"गोल तो सबसे ज्यादा मेरे ही होंगे"
"और मुझे ये तुझे नहीं, एक लौंडे को दिखाना है...."












Click it and Unblock the Notifications