अरे मैडम, आग ज्यादा ही बढ़ गई है तो खुद ही पानी डाल लीजिए ना
आग लगी है तो फोन रखिए और पानी डालिए ना
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गयी। एक औरत ने फोन किया: हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है।
पप्पू: आपने पानी डाला?
औरत: हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं.
पप्पू: पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे? हम भी तो पानी ही डालेंगे ना, तुम भी फोन रखो और ज्यादा पानी डालो।
.............
धोबी ने तौलिए चुरा लिए
पत्नी: सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं, धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए।
पति: कौन से?
पत्नी: वही जो हम शिमला के होटल से उठा लाए थे।
...........
जोड़ा भगवान बनाता है या दर्जी?
मोहन: यार शादी के जोड़े कौन बनाता है?
सोहन: भगवान बनाता है, क्यों.
मोहन: ओ तेरी की, मैं तो दर्जी को दे आया।
...........
बीवी की हरकत से बढ़ा ज्योतिष पर विश्वास
एक आदमी अपने दोस्त से...
जब बीवी मायके गई हो और राशिफल में लिखा मिले, 'आज पुराना प्रेम मिल सकता है! तो न चाहते हुए भी ज्योतिष पर विश्वास बढ़ जाता है।
...........
प्लास्टिक सर्जरी का दुख
मुन्नू बहुत दुखी था।
किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो?
चुन्नू: यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।
पढ़िए- जब महिला बोली- मैं पहली बार आई हूं ठीक से करिए ना












Click it and Unblock the Notifications