पेशेंट ने डॉक्टर को बताई बीमारी तो डॉक्टर ने बता दी इसे खुशनसीबी
पेशेंट- मुझे अजीब सी बीमारी हो गई है, जब मेरी बीबी बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नहीं देता है।
डॉक्टर- ये कोई बीमारी नहीं है, ये कहिए कि आप पर भगवान की कृपा हो गई है।

पप्पू- मम्मी बीस रुपए देना एक गरीब को देने हैं।
मम्मी- कहां है गरीब?
पप्पू- बेचारा कड़ी धूप में आइसक्रीम बेच रहा था।
.........................................................................
पत्नी: मेरी शराफत देखो, मैने तुम्हें देखे बिना ही शादी कर ली।
पति: और मेरी शराफत देखो। मैंने देख कर भी इंकार नहीं किया।
.........................................................................
हर सुबह जब भी आंख खुलती है तो मैं यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान तुम्हारे जैसे पत्नी दे।
पत्नी खुश होते हुए- अच्छा
पति-हां आखिर मैं अकेला ही दुखी क्यों रहूं।
.........................................................................
कॉलेज में एक लड़का लड़की से पूछता है तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- मुझे प्यार से सब दीदी बोलते हैं।
लड़का- ओह क्या संजोग है मुझे भी सब प्यार से जीजू बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications