कॉकरोच की मार्केट
कॉकरोच की मार्केट
एक चीनी और एक गुजराती व्यक्ति ट्रेन से सफ़र कर रहे होते हैं। तभी ट्रेन के डिब्बे में एक कॉकरोच घुसता है, चीनी व्यक्ति उसे पकड़ लेता है और खा जाता है। तभी एक और कॉकरोच डिब्बे में आता है। इस बार गुजराती उसे पकड़ लेता है
और चीनी व्यक्ति से कहता है:
. . . . . . . . . . "बोल, खरीदेगा?"
संता की मैगी
संता से इंटरव्यू में पूछा गया: अगर दो मिनट के लिए आपको पीएम बनाया जाए तो आप क्या करेंगे?
संता: हम मैगी नूडल्स बनाएंगे।
इंटरव्यूअर: वो क्यों?
संता: जी दो मिनट में तो बस मैगी ही बन सकती है।
इंटरव्यूअर: अगर पांच साल के लिए बना दिया जाए तो?
संता: पांच साल के लिए हम बनेंगे ही नहीं।
इंटरव्यूअर: वो क्यों?
संता: अरे! इतनी मैगी कौन खाएगा?












Click it and Unblock the Notifications