खाली बस में महिला को सीट ऑफर
खाली बस में महिला को सीट ऑफर
एक साहब सुबह आफिस के लिए बस में सवार हुए तो कंडक्टर ने सवाल किया- रात ठीक-ठाक घर पहुंच गए थे, जनाब।
क्यों? साहब के माथे पर बल पड़े- मुझे क्या हुआ था रात को?
कंडेक्टर- आप शराब पीकर टुन्न थे।
तुमने कैसे जाना? मैंने तो तुम से बात तक नहीं की थी।
जनाब, आप जब बस में बैठे हुए थे तो एक मैडम बस में चढ़ी थीं, जिन्हें आपने उठकर अपनी सीट ऑफर की थी।
तो?
कंडेक्टर- तब बस में आप दो ही पैसेन्जर थे जनाब।
कैसे पता पहली फिल्म हिंदी ही थी
टीचर- हिन्दी की सबसे पहली साइलेंट फिल्म का नाम बताओ?
संता- जब फिल्म साइलेंट ही थी तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह हिन्दी ही थी?
पत्नी नहीं बनाती खाना
मुकेश ने आह भरकर कहा- मुझसे ज्यादा बदकीस्मत और कौन होगा? मेरी पत्नी बढि़यां खाना पकाना जानती है, लेकीन वो नहीं पकाती।
यह सुनकर उसके मीत्र रामू ने कहा- ऐसा मत कहो, दुनीया में तुमसे भी बड़े बदकीस्मत मौजूद हैं। मेरी पत्नी की मीसाल ले लो। वह खाना पकाना नहीं जानती, लेकीन पकाती है।












Click it and Unblock the Notifications