प्रेमी प्रेमिका मिलावट के जुर्म में गिरफ्तार

प्रेमी प्रेमिका मिलावट के जुर्म में गिरफ्तार

पार्क में बैठे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बाहों में लेते हुए कहा - एक-दूसरे के प्यार में ऐसे घुलमिल गए हैं, जैसे दूध में पानी।
प्रेमिका ने हौले से मुस्कुराते हुए प्रेमी से कहा - धीरे-धीरे बोलो, वर्ना हम दोनों मिलावट के आरोप में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

जज ने कहा कि टांग दो कुत्‍ते को

जज मुजरिम को फांसी की सजा सुनाने से पहले: तुम्‍हारी आखिरी ख्‍वाहिश क्‍या है ?
मुजरिम: आप की बेटी से शादी, एक आईफोन, 100 करोड़ रुपये, यूएस का वीजा, 2 साल का हनीमून, 6-7 बच्चे जो आपको नाना-नाना और मुझे पापा-पापा कहें और मैं उनकी शादी करवा दूं। उसके बाद आप जो भी फैसला करेंगे मुझे मंजूर है।
जज: जोर से हंसते हुए...बाबा जी का घंटा ले ले, मेरी कोई बेटी ही नहीं है...टांग दो कुत्ते को।

स्‍वर्ग का आदमी

एक आदमी चुपके से नरक से निकल कर स्वर्ग में घुसा।
मन ही मन वह बहुत खुश था कि उसने नरक के यमदूतों को कैसे बेवकूफ बनाया।
पर जैसे ही उसने स्वर्ग में एंट्री मारी, वहां उपस्थित फरिश्तों ने उसे खूब मारा।
खूब पिटने के बाद वह उठा, हाथ से कपड़े झाड़े और गुस्से में बोला - सालों तुम्हारी इन्हीं हरकतों की वजह से कोई यहां आता नहीं है।

लिखने वाला पागल है

एक बार संता कार चलाते हुए कहीं जा रहा था।
उसे एक ट्रक ने ओवरटेक किया।
ट्रक के पीछे लिखा हुआ था "पढ़ने वाला पागल है"।
यह पढ़ते ही संता आग-बबूला हो गया।
संता ने तुरन्त अपनी कार को दौडा कर ट्रक को ओवरटेक करके रोका।
और ट्रक के पीछे जाकर लिखा- "लिखने वाला पागल है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+