एक परिवार में सिर्फ पांच लोग
एक परिवार में सिर्फ पांच लोग
पप्पू: दादी मुझे नींद नहीं आ रही तो चलो हम बातें करते हैं।
दादी: ठीक है।
पप्पू: दादी क्या हम हमेशा 5 ही रहेंगे आप, माँ, पापा बहन और मैं?
दादी: नहीं बेटा आपकी शादी हो जायेगी तो हम 6 हो जायेंगे।
पप्पू: फिर बहन की शादी हो जायेगी और वो चली जायेगी तो हम फिर पांच हो जायेंगे।
दादी: फिर आपका बेटा हो जायेगा तो हम फिर से 6 हो जायेंगे।
पप्पू: दादी फिर आप मर जाओगी तो हम फिर से 5 हो जायेंगे।
दादी: सो जा कम्बखत, कुत्ते मेरा दिमाग मत खा।
पत्नी की तारीफ
एक औरत अपने बेडरुम के आईने के सामने खड़ी थी।
वह अपने आपको आईने में देखकर वह बहुत नाखुश थी तभी उसके पति का वहां आना हुआ। वह अपने पति से कहती है,"देखो ना आजकल मै कितनी बुजुर्ग, मोटी और गंदी दिख रही हूं, अपनी ऐसी हालत देखकर तो मेरा मूड ही खराब हो गया है मेरा मूड ठीक करने के लिए मेरी इच्छा है कि आप कम से कम एक बार मेरी तारीफ कर दो।"
उसके पति ने उसकी तारीफ़ करते हुए कहा,"अरे तुम तो कमाल हो इस उम्र में भी तुम्हारी आंखें इतनी अच्छी तरह से देख पाती है"।












Click it and Unblock the Notifications