आज एक लड़की मिली फेसबुक पर
आज एक लड़की मिली फेसबुक पर।
कहने लगी...
यू आर सो क्यूट
मैंने उठ के जाके शीशा देखा
फिर मुंह धोकर शीशा देखा
फिर क्रीम लगा कर शीशा देखा।
फिर मैं समझ गया ये पक्का रिचार्ज कराने के चक्कर में है।


हमें तो अपनों ने ही लूटा
हसबैंड- हमें तो अपनों ने ही लूटा, गैरों में कहां दम था।
हमारी कश्ती भी वहां डूबी, जहां पानी कम था।
वाइफ- तुम तो थे ही पागल
तुम्हारी अक्ल में कहां दम था। वहां कश्ती लेकर ही क्यों गए जहां पानी कम था।

मेरी तरफ देखो इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।
एक मां अपने छह साल के बच्चे को फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो लेकर गई।
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला- बेटा मेरी तरफ देखो इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।
बच्चा बोला-फोकस एडजस्ट कर, पोट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ आईएसओ टू हंड्रेड अंदर रखना। हाई रेजोल्यूशन में पिक आनी चाहिए। फेसबुक पर अपलोड करनी है। वरना पैसे नहीं मिलेंगे। कबूतर निकलेगा। तुम्हारे पापा ने कबूतर डाला था कैमरे में।
फोटोग्राफर बेहोश

तुम वाकई ही बहुत खूबसूरत हो
एक लड़के की सगाई एक बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ तय हुयी।
वो दोनों पूरे पूरे दिन WhatsApp पर Chatting करते रहते थे
आखिर वो रात आ ही गयी जिसका उन्हें इंतज़ार था।
उस रात लड़का, लड़की का घूंघट उठाकर बोला- "तुम वाकई ही बहुत खूबसूरत हो... तुम्हे क्या गिफ्ट दूँ?
लड़की शर्माती हुयी बोली:- "अदले हफ्ते दम्मू ततमील तले... ??"
मोरल:- कम से कम एक कॉल तो कर लेना चाहिए था. बस देख लिया फ्री के whatsapp का नतीजा ?
अब जा दम्मू ततमील .












Click it and Unblock the Notifications