JOKES: बच्चे ने पूछा पंडित शादी में दुल्हा और दुल्हन का हाथ क्यों मिलाते हैं?
JOKES:
1-
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ...

2- लड़की: हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का: (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की: तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का: (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की: इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
3-
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पापा से पूछा-
पापा दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पापा ने उत्तर दिया-बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications