भिखारी ने कहा- तुम कैटरीना लगती हो तो महिला खिलाया पिज्जा, पढ़ें कुछ मजेदार जोक्स
भिखारी गांव में भीख मांगते हुए एक घर में गया।
एक घर में जाकर बोला बहन जी कुछ दे दो।
महिला- ले एक रोटी
भिखारी- एक रोटी से क्या होता है।
महिला- शरीर से फिट हो फिर भी भीख मांगते हो शर्म नहीं आती।
भिखारी- आप देखने में ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ लग रही हो, घर में रोज झाडू लगाती हो, शर्म नहीं आती।
महिला- रूक भाई, रूक, तेरे लिए अभी पिज्जा मंगवाती हूं, ले तब तक तू, चाय पी।

******
चूहे ने बिल्ली को अपनी पार्टी में बुलाया।
चूहा पार्टी में 4 पैग लगाकर मस्त हो गया और गाली देने लगा।
बिल्ली ने चूहे से कहा- आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती।
चूहा- चली जा, वरना लोग कहेंगे नशे में औरत पे हाथ उठा दिया।












Click it and Unblock the Notifications