जब तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला : आप शादीशुदा हो?
आदमी : ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
...................................................................
एक बार तीन मूर्ख ट्रेन में सफर कर रहे थे अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
पहला मूर्ख: यार लगता है ट्रेन का पेट्रोल खत्म हो गया है।
दूसरा मूर्ख: लगता है कि ट्रेन का पहिया पंक्चर हो गया है।
तीसरा मूर्ख: रुक भाई मैं उतर कर देखता हूं।
(नीचे से चिल्लाता है) अरे भाई ट्रेन के तो सारे टायर ही निकल कर भाग गए।
...................................................................
मैं होटल मे नाश्ता करने गया।
सभी सीट पर कपल बैठे थे।
बैठने के लिए जगह ही नही थी।
अचानक आइडिया आया
मैंने जेब से फोन निकाला, जोर से बोला, भाई तेरी गर्लफ्रेंड यहां दूसरे के साथ बैठी है, जल्दी आ जा।
9 लड़कियां गायब हो गयीं।
...................................................................
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने मरीज की जांच पड़ताल की और बाहर आकर उस महिला से कहा :- अपने पति को रोजाना पौष्टिक नाश्ता दीजिए। उन्हें हमेशा खुशमिजाज बनाए रखिए। किसी परेशानी पर उनसे बहस मत किया कीजिए। टीवी सीरियल देखना छोड़ दीजिए। टेंशन देने वाले काम जैसे.नए कपड़ों और गहनोंकी मांग न करें। अगर आप साल भर तक ऐसा करेंगी, तो आपके पति बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
वहां से लौटते वक्त पति ने अपनी पत्नी से पूछा : डॉक्टर ने क्या बताया ?
पत्नी : डॉक्टर ने कहा है कि बचना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications