Jokes: रात के दो बजे पति ने पत्नी को याद दिलाई 14 साल पहले कार में रंगे हाथ पकड़े जाने की बात
Jokes: जब रात के दो बजे पत्नी की ओर देख पति की आंख में आए आंसू

पत्नी की रात में नींद खुली तो देखा कि पति बिस्तर से गायब है। घड़ी की तरफ देखा तो 2 बजे थे। पत्नी ने कमरे से निकलकर देखा तो पाया कि पति हॉल में बैठे कॉफी पी रहे हैं और गुमशुम दीवारों को देख रहे हैं।
पत्नी धीरे-धीरे पति के पास गई और बोली, क्या बात है, आप इतनी रात में यहां क्या कर रहे हो..?
पति बड़ी मासूमियत से बोला- तुम्हें याद है, 14 साल पहले जब तुम मुझसे मिलने सुनसान जगह आई थीं।
पत्नी- हां... बिल्कुल मुझे याद है.
पति- याद है जब तुम्हारे जज पिता ने हमें कार की पिछली सीट पर पकड़ लिया था और कहा था या तो इससे शादी करो, नहीं तो14 साल के लिए जेल भेज दूंगा।
पत्ती- हां.. वो भी याद है..
अपनी आंख से आंसू पोंछते हुए पति- 14 साल हो गए, आज मैं छूट गया होता...












Click it and Unblock the Notifications