तूफान की चेतावनी के बीच आपका मूड बना देंगे ये मजेदार Jokes

मौसम विभाग की चेतावनी से अलग सोशल मीडिया पर कई चुटकुले भी वायरल हो रहे हैं। आप भी पढ़िए ये मजेदार चुटकुले।

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से आंधी, तूफान और ओले गिरने समेत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि 2 मई के बाद अभी तक धूल भरी आंधी और हल्की-फुल्की बारिश के अलावा देश के किसी हिस्से से अनहोनी की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग लगातार नागरिकों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए अलर्ट भेज रहा है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी से अलग सोशल मीडिया पर कई चुटकुले भी वायरल हो रहे हैं। आप भी पढ़िए ये मजेदार चुटकुले।

weather

1:- तूफान का इंतजार ना करें...
बीवी के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बनाएं...
और बीवी के तैयार होने के बाद प्रोग्राम कैंसल कर दें...
तूफान अपने आप आ जाएगा...

==========

2:- ससुर ने फोन करके दामाद से पूछा...
तूफान की क्या खबर है?
दामाद लगभग रोते हुए बोला...
कूलर के आगे सो रही है,
कहो तो बात करवा दूं...

==========

3:- अभी-अभी तूफान पंजाब से हरियाणा की ओर बढ़ा है। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर हरियाणा वालों ने टोल टैक्स पर रोक रखा है और कह रहे हैं कि पर्ची कटेगी...
नहीं तो लट्ठ बज जागा

==========

4:- आने वाला भीषण तूफान...
GST टीम ने रोक लिया है...
तूफान एक state से दूसरे state जा रहा है...
और उसके पास eway bill नहीं है...
तूफान जब्त हो चुका है।

==========

5:- तूफ़ान है या विकास, आने का नाम ही नहीं ले रहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+