वेटर की बात सुनकर बैंक मैनेजर हुआ बेहोश

बैंक का मैनेजर होटल में गया...
मैनेजर: खाने में क्या है?
वेटर: जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर: मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर: लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर: तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर: मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं। वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है, 'नो कैश। अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।
बैंक मैनेजर बेहोश...

वेटर की बात सुनकर बैंक मैनेजर हुआ बेहोश

................................................................

पाकिस्तान के एक स्कूल में एक मास्टर जी पढ़ा रहे थे।
मास्टर जी बोले: बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?
स्‍‍‍‍‍‍‍‍टूडेंट- मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था। बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है।

................................................................

पोता: दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी: अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता: दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान।

................................................................

मास्टर जी: इस मुहावरे का अर्थ बताओ, 'सांप की दुम पर पैर रखना'।
स्टूडेंट: पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।

................................................................

एक औरत हॉस्पिटल गई, वहां एक लेडी डॉक्टर उसका चेकअप करने लगीं।
डॉक्टर: गहरी सांस लीजिए.
औरत ने लंबी, गहरी सांस ली.
डॉक्टर: क्या महसूस हुआ?
औरत: मैडम, आपने बहुत अच्छा परफ्यूम लगाया है, कौन सा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+