वकील साहब के कोच कंंपार्टमेंट में कुछ ऐसे हुआ मजाक
वकील साहब ने एक मिनट शांतिपूर्वक कुछ सोचा फिर अपने बैग से कागज़ पेन निकाला और उस पर एक तरफ लिखा, "मैं गूँगा-बहरा हूंं।
एक वकील साहब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे. उस दिन कोच में काफी कम यात्री थे और जिस कम्पार्टमेंट में वकील साहब बैठे थे उसमें तो उनके अलावा और कोई भी नहीं था.
अचानक एक महिला वहाँ आई और वकील साहब से धमकी भरे अंदाज़ में कहने लगी।
"मिस्टर, तुम्हारे पास जो भी मालपानी, रूपया-पैसा, घड़ी, मोबाइल, सोने की चेन वगैरह है सब चुपचाप मुझे दे दो वरना मैं चिल्लाऊंगी कि तुम मेरे साथ छेड़छाड़ कर रहे हो..."
वकील साहब ने एक मिनट शांतिपूर्वक कुछ सोचा फिर अपने बैग से कागज़ पेन निकाला और उस पर एक तरफ लिखा - "मैं गूँगा-बहरा हूँ।
ना ही बोल सकता हूँ और ना ही सुन सकता हूँ. तुम्हें जो भी कुछ कहना है इस कागज़ पर लिख कर दो..."
महिला ने जो भी कुछ कहा था वह उस कागज़ के दूसरी तरफ लिखकर वकील साहब को पकड़ा दिया.
वकील साहब ने उस कागज़ को हिफाज़त से मोड़कर अपनी जेब में रखा और बोले। "हाँ, अब चिल्लाओ


अमीर आदमी अपने प्यारे डॉगी के साथ गार्डन में मॉर्निंग वाक कर रहा था.
एक अमीर आदमी अपने प्यारे डॉगी के साथ गार्डन में मॉर्निंग वाक कर रहा था. तभी अचानक झाड़ियों के पीछे से हाथ में रिवाल्वर लिए एक नकाबपोश निकला और उसने कुत्ते के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसे ढेर कर दिया लेकिन अमीर आदमी को कुछ नहीं किया.
आदमी को बहुत अजीब लगा .... उसने नकाबपोश से पूछा - "ये क्या किया भाई ?"
नकाबपोश बोला - "your wife gave me one lac rupee and said ‘Go & Kill that son-of-a-female-dog.
अमीर आदमी ने नकाबपोश को बांहों में भर लिया और उसे धन्यवाद देते हुए बोला - "भाई, मैं यह तो नहीं जानता कि तुम्हारा अंग्रेजी टीचर कौन था लेकिन जो भी था मैं उसका हमेशा अहसानमंद रहूँगा।

आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख प्रति साल होगी
सोनू एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया।
बॉस- बधाई हो, आप को सलेक्ट कर लिया गया है ,
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख प्रति साल होगी,
फिर अगले साल बढाकर 10 लाख प्रति साल कर दी जाएगी ,
संता बैग उठा के जाने लगा।
बॉस -क्या हुआ ? संता - मैं अगले साल ही आऊंगा बॉस बेहोश।

पप्पू मास्टर का भी बाप निकला
पप्पू को गणित बिलकुल समझ में नहीं आता था
मास्टर - कल सवाल हल करके लाएगा,
पप्पू - जी मास्टर जी
मास्टर - अगर कल काम करके नहीं लाया तो
मैं मुर्गा बनाऊंगा
पप्पू मास्टर का भी बाप निकला, पप्पू बोला -
मुर्ग़ा तो मैं खाता ही नहीं, पनीर आलू बना लेना........
फिर दे थप्पड़, दे थप्पड़

ज़रा देखो तो, बाहर बारिश हो रही है क्या
पति-पत्नी दोनों अव्वल दर्जे के आलसी थे.
एक रात जब दोनों बिस्तर पर लेट गए तो कुछ शोर सा सुन कर पति बोला - "ज़रा देखो तो, बाहर बारिश हो रही है क्या ?"
पत्नी लेटे-लेटे ही बोली - "हो रही है ..."
पति - "बिना देखे तुमने कैसे जान लिया ?"
पत्नी - "अभी जो बिल्ली अन्दर आई थी वो भीगी हुई थी इसका मतलब बारिश हो रही है ..."
पांच मिनट बाद पति फिर बोला - "ज़रा लाइट तो बंद कर दो ... रौशनी में नींद नहीं आ रही है."
पत्नी - "कम्बल ओढ़ लो ... अपने आप अँधेरा हो जाएगा ..."
पति झल्लाते हुए बोला - "ठीक है ... कम से कम दरवाजा तो बंद कर लो !"
पत्नी चिल्ला कर बोली - "अब दो काम मैंने कर दिए, एक काम आप खुद नहीं कर सकते क्या ?"












Click it and Unblock the Notifications