जब लड़की ने पेट्रोलवाले से पूछी पेट्रोल की कीमत

लड़की: पेट्रोल कितने रुपये लीटर है?
पेट्रोलवाला: 70 रुपये लीटर
लड़की: ठीक भाव लगाओ भैया, तुम्हारे बगल वाला तो 63 में दे रहा है।
(घोर सन्नाटा...)
पेट्रोलवाला: मैडम, बगल में डीजल की मशीन है। कहो तो वही भर दूं?

जब लड़की ने पेट्रोलवाले से पूछी पेट्रोल की कीमत

.......................................................................................

एक दोस्‍त दूसरे दोस्‍त से- कोई आदमी दुनिया को सामने कितना भी स्टाइलिश होने का दिखावा करे लेकिन अपने घर पर जब आम की गुठली खा रहा होता है तो किसी जंगल के आदिवासी से कम नहीं लगता।

.......................................................................................

यह मर्द कौन है

बेटा:
पापा यह मर्द कौन होता है?
पापा: बेटा, जो इंसान पूरे घर में अपनी हुकूमत चलाए, उसे मर्द कहते हैं।
बेटा: अच्छा पापा, तो मैं भी बड़ा होकर मां की तरह मर्द बनूंगा।

.......................................................................................

बचपन में दिल तोड़ने वाला सबसे बड़ा पल।

जब घर आए मेहमान जाते वक्त 10 रुपये देते थे और अचानक पीछे से मां की आवाज आती थी...

अजी रहने दीजिए, इसकी क्या जरूरत है।
.......................................................................................

पप्पू के घर मेहमान आए।

पप्पू: और बिस्किट लीजिए न!

मेहमान: नहीं शुक्रिया, मैं पहले ही 3-4 खा चुका हूं।

पप्पू: खाए तो आपने 9 बिस्किट हैं पर चलो यहां कौन गिन रहा है। .......................................................................................

पिताजी कहां रहते हैं?
टीचर: आपके पिताजी कहां रहते हैं?
पप्पू: त्रिवेंद्रम।
टीचर: स्पेलिंग बताओ?
पप्पू: सर, आजकल गोआ में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+