मैंने आपको पहले कहीं देखा है और आपसे घुल मिलकर बातें भी की हैं
एक व्यक्ति ( सुन्दर नर्स से )- मैंने आपको पहले कहीं देखा है और आपसे घुल मिलकर बातें भी की हैं ,पर याद नहीं आ रहा कहा देखा हैं |
नर्स - आपने मुझे जरूर देखा होगा और बातें भी की होंगी। इससे पहले मैं पागलों के अस्पताल मैं नर्स थी ,अभी-अभी मेरा तबादला हुआ है।
.....................................................
पचास वर्षीय पति - आज सवेरे शेव करने के पश्चात मैं महसूस कर रहा था कि मेरी उम्र के दस साल कम हो गए |
पत्नी - क्या कहते हो ! यदि इस स्पीड से रोज उम्र कम होती चली गई ,तो एक हफ्ते में तुम गायब ही हो जाओगे।
.....................................................
सोनू: तुझे क्या चाहिए?
मोनू: एक नौकरी, पैसों से भरा कमरा, सुकून की नींद और गर्मी से छुटकारा।
आज मोनू ATM में गार्ड है।
.....................................................
रैमसमवेयर के नाम पर वो भी घबराए हुए जिन्होंने विंडो ऑपरेट करने के नाम पर आज तक केवल खिड़की ही साफ की है।
.....................................................
मुन्नी, चुन्नी से: तुझे पता है कि शादी के वक्त दूल्हे को घोड़ी पर क्यों बैठाया जाता है?
चुन्नी: क्यों?
मुन्नी: उसे लास्ट वॉर्निंग दी जाती है अभी भी वक्त,भाग सकता है तो भाग ले।












Click it and Unblock the Notifications