पति ने पत्नी को कह दिया भाग्यवान तो पत्नी ने ले ली क्लास

पति: अजी सुनती हो ?
पत्नी: नहीं, मैं तो जनम कि बहरी हूँ ।बोलो?
पति: मैंने ऐसा कब कहा ?
पत्नी: तो अब कह लो, पूरी कर लो एक साथ, कोई भी हसरत अगर अधूरी रह गयी हो।
पति: अरी भाग्यवान!!
पत्नी: सुनो एक बात.... आइन्दा मुझे भाग्यवान तो कहना मत , फूट गए नसीब मेरे तुमसे शादी करके और कहते हो भाग्यवान हूँ ।
......................................................................................
पति: एक कप चाय मिलेगी?
पत्नी: एक कप क्यों?
लोटा भर मिलेगी और सुनो किसको सुना रहे हो ?
मैं क्या चाय बना के नहीं देती ?
पति: अरे यार कभी तो सीधे मुह बात...
पत्नी: बस .... आगे मत बोलना ,नहीं आता मुझे सीधे मुँह बात करना।
मेरा तो मुँह ही टेढ़ा है , यही कहना चाहते हो ना ?
पति: हे भगवान!!
पत्नी: हाँ ... माँग लो भगवान जी से एक कप चाय ।
मै चली नहाने, और सुनो मुझे शैम्पू भी करना है देर लगेगी।
बच्चों को स्कूल से ले आना मेरे अकेले के नहीं हैं ।
पति: अरे ये सब क्या बोलती हो ?
पत्नी: क्यों झूठ बोल दिया क्या ?
मैं क्या दहेज़ में ले कर आयी थी इनको ?
पति: अरे मैं कहाँ कुछ बोल रहा हूँ ?
पत्नी: अरे मेरे भोले बाबा, तुम कहाँ बोलते हो ?
मैं तो चुप थी।
बोलना किसनेशुरू किया ?
बताओ ...?
पति: अरे मैंने तो एक कप चाय मांगी थी।
पत्नी: चाय मांगी थी या मुझे बहरी कहा था ?
क्या मतलब था तुम्हारा ?
"अजी सुनती हो ?"का क्या मतलब था बताओगे ?
पति: अरे श्रीमती जी।
कभी तो मीठे से बोल लिया करो।
पत्नी: अच्छा...?.
मीठा नहीं बोली मैं कभी ?
तो ये दो दो नमूने क्या पड़ोसी के हैं. ?
देख लिया है बहुत मीठा बोल कर।
बस अब और मीठा बोलने कि हिम्मत नहीं है मेरी।
पति: भूल रही हो मैडम ।
पत्नी: क्या भूल रही हूँ..?
पति: अरे मुझे बात तो पूरी करने दो।
मैं कह रहा था कि पति हूँ तुम्हारा।
पत्नी: अच्छा ..... मुझे नहीं पता था।
सूचना के लिए धन्यवाद।
पति: अरे नहीं चाहिए मुझे तुम्हारी चाय।
बक बक बंद करो।
पत्नी: अरे वाह!! तुम्हे तो बोलना भी आता है ? बहुत अच्छे
चाय पी के जाओ।
बाद में नहा लूँगी।
पति: गज़ब हो तुम भी।
पहले तो बिना बात लड़ती हो फिर बोलती हो पी के जाओ।
पत्नी: तो क्या करूँ ?
तुम लड़ने का मौका कहाँ देते हो ?
लड़ने का मन करे तो क्या पड़ोस में लड़ने जाऊँ?
नोट:- पत्नियों के अधिकारों का हनन ना करें और उन्हें लङने का मौका अवश्य दें।
.........................................................
मोहन के घर में हिडेन कैमरा
मोहन बड़ी देर से अपने कमरे में कुछ ढूंढ़ रहा था, परेशान होकर उसकी पत्नी जीतो बोली;
जीतो: तुम इतनी देर से क्या ढूंढ़ रहे हो?
मोहन: हिडन कैमरा!
जीतो: तुम्हें ऐसा क्यों लगा इस कमरे में हिडन कैमरा लगा है?
मोहन: अगर यहाँ हिडन कैमरा नहीं लगा होता तो टी.वी. में आ रहे इस आदमी को कैसे पता होता कि हम स्टार प्लस देख रहे हैं, बार-बार यह आप देख रहे हैं स्टार प्लस क्यों बोल रहा है?












Click it and Unblock the Notifications