जब मां ने पूछा हमारा राजा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा
माता-पिता अपने बच्चे से: हमारा राजा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा ?
बच्चा: बस इतना समझदार कि 3 साल के बच्चे से ये सब ना पूछूँ.

...............................................
पापा नाश्ता कर रहे थे, अचानक फोन बजा,
पापा - मेरे ऑफिस से होगा,पूछे तो बोल देना मैं घर पर नहीं हूँ।
बेटी (फोन उठाकर)- पापा घर पर ही हैं।
पापा- अरे मैंने तो कहा था कि मना कर देना।
बेटी - अरे फ़ोन मेरे लिए था।
पापा बेहोश
...............................................
पति-तुम्हारे शादी के पहले कितने ब्वॉयफ्रेंड ?
पत्नी खामोश रही।
पति चिल्लाकर , मैं इस खामोशी से क्या समझूं?
पत्नी- गिन तो रही हूं चिल्ला क्यों रहे ?
...............................................
भानु ने अपने दोस्त को जानकारी दी-
यार आज बस में आते वक्त मेरी जेब कट गई पर मेरी बीबी ने मेरा पैसा बचा लिया।
दोस्त ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा- अच्छा! तो क्या भाभीजी ने उस जेबकतरे को पकड़ लिया था?
दोस्त- अरे नहीं यार, वह तो बस में मेरे साथ थी ही नहीं?
भानु- तो फिर उन्होंने तुम्हारे पैसे कैसे बचाये?
दोस्त- अरे यार, उसने तो मेरे जागने से पहले बड़े सबेरे ही मेरा बटुआ खाली कर दिया था।
...............................................
टीचर: क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
संजू: क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़े.












Click it and Unblock the Notifications