बाकी के 99 रुपये कहां है ?
बाकी के 99 रूपये कहां है?
एक मंत्रीजी भाषण दे रहे थे, उसमें उन्होंने एक कहानी सुनाने लगे।
एक व्यक्ति के तीन बेटे थे, उसने तीनों को 100-100 रुपये दिए, और ऐसी वस्तु लाने को कहा जिससे कमरा पूरी तरह भर जाए।
पहला पुत्र 100 रुपये की घास लाया, पर कमरा पूरी तरह नहीं भरा।
दूसरा पुत्र 100 रुपये की कपास लाया, उससे भी कमरा पूरी तरह नहीं भरा।
तीसरा पुत्र 1 रुपये की मोमबत्ती लाया, और उससे पूरा कमरा प्रकाशित हो गया।
आगे उस मंत्री ने कहा, हमारे राहुल जी उस तीसरे पुत्र की तरह हैं! जिस दिन से राजनीति में आये है उसी दिन से हमारा देश उज्जवल प्रकाश और समृद्धिसे जगमगा रहा है।.........
तभी पीछे से आवाज आई बाकी के 99 रुपये कहां है ?












Click it and Unblock the Notifications