ज्यादा काबिल कौन है मैं या आप?
ज्यादा काबिल कौन है मैं या आप?
मनुः डैडी, ज्यादा काबिल कौन है मैं या आप?
डैडीः मैं, क्योकि मैं एक तो तुम्हारा बाप हुं, दुसरे उम्र मे भी तुम से बडा हुं और मेरा तजुर्बा भी तुम से ज्यादा है।
मनुः फ़िर तो आप जानते होगें कि अमेरिका की खोज किस ने की थी?
डैडीः कोलम्बस ने की थी।
मनुः कोलम्बस के बाप ने क्यों नही की, उसका तजुर्बा तो कोलम्बस से कही ज्यादा होगा?
मैं कुत्ता देख कर छिपा था।
नया सिपाही इंस्पैक्टर सेः सर ये बिलकुल गलत है कि मैं उस चोर से डर गया था।
इंस्पैक्टरः तो तुम उस गाडी के पिछे क्यों छिपे थे?
नया सिपाहीः जी वह तो मैं कुत्ता देख कर छिपा था।
शायद वह उसका फ़ोन नम्बर है।
अध्यापकः बाबर भारत मे कब आया?
बंटीः पता नही सर।
अध्यापकः बोर्ड पर नही देख सकते, नाम के साथ ही लिखा है।
बंटीः मैंने सोचा, शायद वह उसका फ़ोन नम्बर है।












Click it and Unblock the Notifications