पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी।
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खाकर क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

.................................................................
पति ऑफिस से वापस घर लौटा और अपनी बीवी से बोलता है- सब्जी आज ठीक नहीं बनी है।
पत्नी: चुप-चाप खा लो। इसी सब्जी को Facebook पर 612 लोगों ने लाइक किया है और 600 लोगों ने तो कॉमेंट में Yummy भी लिखा है। आपके नखरे ही अलग हैं।
.................................................................
गांव के लोग,शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गए।
अंदर गए तो इतने सारे सलाद की आइटम देख कर बाहर आ गए
बाहर आकर एक बोला-अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी रखी है।
.................................................................
पापा - मेरा बेटा मेरे से ज्यादा प्यार करता है
मम्मी- जाओ, जाओ ये मुझसे ज्यादा प्यार करता है
पापा- अच्छा चलो, बेटे को चुपके से कंकड़ मारते हैं, वो डरकर मम्मी को आवाज लगाएगा या पापा को, जैसे ही दरवाजे पर पत्थर मारा।
बेटा - कौन है बाहर आ तेरी ऐसी की तैसी करता हूं।
.................................................................

Click it and Unblock the Notifications