पत्नी बोली हम हो जाएंगे दो से तीन, पति समझ बैठा प्रेग्नेंसी, निकला कुछ और
काम से घर लौटे पति से नवविवाहित पत्नी ने कहा- मेरे पास आपके लिए एक अच्छी खबर है, बहुत जल्द ही हम दो से तीन हो जाएंगे।
पति खुशी से झूमने लगा और पत्नी को गले लगाकर बोला- अरे जानू, मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी हूं।
पत्नी बोली- 'मुझे खुशी है कि तुम्हें इतना अच्छा लगा, कल सुबह मेरी मां हमारे साथ रहने आ रही है।
पति अपना सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गया।

पति सोफे पर सो रहा था.....
पत्नी ने पति को सर पे डंडा मारा पति... क्यों मारा यार!
पत्नी... तुम्हारे पॉकेट से एक पर्ची मिली जिसपर 'जूली' लिखा था
पति... अरे यार वो रेस की घोड़ी है पिछले सन्डे रेस खेलने गया था।
पत्नी... सॉरी। चार दिन बाद जब पति घर में घुसा तो भड़ से फिर से डंडा पड़ा
पति... अब क्यों मारा !!!
पत्नी... घोड़ी का फोन आया था












Click it and Unblock the Notifications