मित्रों के व्‍हाटसएप स्‍टेटस की कहानी, दोस्‍तों की जुबानी!

1-एक मित्र का सात दिनो से स्टेटस है!
''Driving''

मेरे ख्याल से वो अब तक अफ़ग़ानिस्तान तो पहुँच ही गया होगा।

2. एक मित्र का स्टेटस है :
''Urgent Calls Only''

मुझे लगता है वो पुलिस, एम्बुलेन्स या फायर ब्रिगेड में काम करता होगा ।

3. एक मित्र का छः महीने से स्टेटस है :-
"Sleeping"

मुझे शक है ये नम्बर 'कुम्भकर्ण' का तो नहीं ???

4. एक मित्र का एक लम्बे अर्से से स्टेटस है :-
"Happy"

लगता है ये बन्दा जन्नत में सेटल हो गया है ।

5. एक मित्र का हमेशा स्टेटस होता है :-
"Available"

कितना वेल्ला है भाई, कोई काम धन्धा क्यों नहीं करता ???

6. कई मित्रों का स्टेटस है :
"Hey there! I am using Whatsapp"

अमाँ मियाँ, Whatsapp यूज़ कर रहे हो तभी तो मेरी Whatsapp लिस्ट में हो

7. और सबसे विचित्र :-
"Can't talk, Whatsapp only"

कैद में डाल दो , यह अब्‍बा की निशानी है

कैद में डाल दो , यह अब्‍बा की निशानी है

एक दफा एक बादशाह ने खुशी में सब कैदियों को रिहा कर दिया।
उन कैदियों में बादशाह ने एक बहुत ही बुर्जुग कैदी को देखा।
बादशाह- तुम कबसे कैद में हो।
बुर्जुग- आप के अब्‍बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गए और कहा इसको दोबारा कैद में डाल दो , यह अब्‍बा की निशानी है।

गुरू आखिर गुरू होता है

गुरू आखिर गुरू होता है

10 डॉक्टर 5 इंजीनियर और 1 टीचर हैलीकॉप्टर की रस्सी से लटके हुए थे

पायलट- वज़न ज़्यादा है 1 आदमी को रस्सी छोड़नी पड़ेगी

टीचर- ये कुर्बानी हम देंगे क्योंकि हम टीचर है

सभी डॉक्टर और इंजीनियर तालियां बजाने लगे, वज़न खुद ही कम हो गया चाहे डॉक्टर बनो या इंजीनियर
गुरू आखिर गुरू होता है

तुम्‍हें याद है चौदह साल पहले जब तुम सिर्फ 18 साल की थीं

तुम्‍हें याद है चौदह साल पहले जब तुम सिर्फ 18 साल की थीं

पति की रात को अचानक दो बजे नींद खुली तो पाया कि पति बेड पर नहीं था। खोजने पर पति डायनिंग टेबल पर बैठे हुए दिखा। पति हाथ में कॉफी का कप लेकर सोच में डूबकर दीवार को घूरे जा रहा था।
पत्‍नी चुपचाप पति को कॉफी की चुस्‍की लेते हुए बार बार आंसू पोंछते हुए देखती रही। फिर पति के पास गई और बोली-क्‍या बात है डियर, तुम इतनी रात में यहां क्‍या कर रहे हो?
पति ने नजर उठाई और कहा- तुम्‍हें याद है चौदह साल पहले जब तुम सिर्फ 18 साल की थीं।
पत्‍नी भाव विभोर हो गई और बोली- हां याद है।
कुछ रुक कर पति बोला- याद है जब तुम्‍हारे पिता जी ने हमें कार में घूमते हुए देख लिया था।
पत्‍नी- हां याद है न।
पति- याद है तब उन्‍होंने मुझे धमकाया था और कहा था इससे शादी कर लो नहीं तो 14 साल के लिए अंदर करा दूंगा।
पत्‍नी- हां हो वो भी याद है।
पति अपनी आंख से आंसू पोंछत हुए बोला- आज मैं जेल से छूट गया होता।

फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं

फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं

बीवी से परेशान पप्पू एक दिन पंडितजी के पास पहुंचा.
पप्पू - पंडितजी, एक बात बताइये ये जनम जनम का साथ वाली बात सच है क्या ?"
पंडितजी - सौ फ़ीसदी सच
पप्पू - मतलब मुझे अगले जनम में भी यही पत्नी मिलेगी ... ?"
पंडितजी - बिलकुल
पप्पू - हे भगवान ! फिर तो ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+