जब डॉक्‍टर ने क‍िया लड़की के चेहरे का एक्‍स रे

लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है।
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है।
लड़की- 5 मिनट रुको मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश।

जब डॉक्‍टर ने क‍िया लड़की के चेहरे का एक्‍स रे

............................................................

पप्पू- ओए, भाभी का क्या नाम है?
गप्पू- गूगल कौर!
पप्पू- ऐसा क्यों?
गप्पू- सवाल एक पूछो जवाब 10 मिलते हैं।

............................................................

पहला कैदी- तुम जेल में कैसे आए ?

दूसरा- छोटी सी रस्सी चुराने के अपराध में

पहला- लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।

दूसरा- अरे भाई ऐसा ही था, लेकिन रस्सी के सिरे पर भैस भी बंधी हुई थी।

............................................................

आॅफिसर- एक दिन जब मै अकेला जंगल में जा रहा था तो मुझे दो डाकू मिले और मेरी घड़ी, रूपया सब कुछ ले गए |

हमीद- लेकिन तुम्हारे पास तो पिस्तौल भी था ?

आॅफिसर- हां था तो , मगर उस पर उसकी नजर नहीं पड़ी |

............................................................

न्यायाधीश ( अपराधी को सजा सुनाते हुए )- एक वर्ष का कारावास या तीन हजार रुपये

अपराधी- हुजूर , मुझे तीन हजार रुपये ही मिल जाएं तो अच्छा होगा

............................................................

टीचर- बताओ बच्चों चलती बस से कब उतरना चाहिए ?
छात्र- सर ! जब अस्पताल नजदीक आ जाए तो चलती बस में से उतरना चाहिए |

............................................................

मालकिन- क्या तुमने फ्रिज साफ कर दिया ?
नौकरानी- हां बीबीजी , फ्रिज में पडी आईसक्रीम सबसे स्वादिष्ट थी।

............................................................

दुकानदार- माफ कीजिए,नशाबंदी के कारण आपको हम शराब नहीं दे सकते |
ग्राहक- मगर, इस आलमारी में तो शराब रखी है।
दुकानदार- यह उन लोगों के लिए है जिन्हे सांप बिच्छू काट लें।
ग्राहक- इधर सांप बिच्छू कहां मिलेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+