जब पप्‍पू ने कराया अपना मेड‍िकल चेकअप

पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।

डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला, बहुत दुःख भरी खबर है। आपकी एक किडनी फेल हो गई है।

यह सुनकर पप्पू रोने लगा, बहुत ही रोया। डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।

फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर से फेल हुई ?

जब पप्‍पू ने कराया अपना मेड‍िकल चेकअप

.........................................................................................................

एक 'एक्स्ट्रा टैलेंटेड बच्चे ने अपने एग्जाम में सभी सवालों के जवाब कुछ इस तरह से दिए।

सवाल: टीपू सुल्तान की मृत्यु किस युद्ध में हुई थी?

जवाब: उनके आखिरी युद्ध में।

सवाल: गंगा किस राज्‍य में बहती है?

जवाब: लिक्विड स्टेट

सवाल: महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?

जवाब: उनके जन्मदिन के दिन

सवाल: छह लोगों के बीच आठ आम को कैसे बांटेंगे?

जवाब: मैंगो शेक बनाकर।

........................................................................................

मरीज डॉक्टर के पास गया।

डॉक्टर ने पूछा- कौन सा ग्रुप है आपका?

मरीज- नादान परिंदे

डॉक्टर- Blood Group पूछ रहा हूं व्हाटस अप की औलाद।

........................................................................................

70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।

........................................................................................

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+