जब नौकर ने कही बॉस से जल्दी घर जाने की बात
रामू: सर कल से मैं घर जल्दी चला जाऊंगा।
बॉस: क्यों?
रामू: एक नौकरी से घर नहीं चलता, रात को रिक्शा चलाऊंगा
बॉस: कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात में पाव भाजी का ठेला लगाता हूं।

...........................................................
बंटू पसीने से लथपथ कूलर वाले की दुकान पर गया।
दुकानदार: ये क्या हाल बना रखा है अपना?
बंटू: आपके पास ऊषा का कूलर है?
दुकानदार: हां है
बंटू: तो दे दीजिए, ऊषा मंगा रही है।
दुकानदार बेहोश..
..............................................................
एक औरत ने सब्जी बनाई और उसकी पिक क्लिक करके फेसबुक पर अपलोड कर दी।
पति: ये सब्जी तो बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।
पत्नी: इसी सब्जी को 523 लोगों ने फेसबुक पर लाइक किया है और 400 लोगों ने तो कमेंट में यम्मी भी लिखा है। बस एक तुम्हारे ही नखरे हैं।
..............................................................
पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था। एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका।
पिंटू: ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी: मुझे ताज महल जाना है।
पिंटू: तो जा ना, सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
..............................................................
रमेश बाल कटवाने गया...
नाई ने पूछा: बाल छोटे करने हैं क्या?
रमेश: भाई, बड़े कर सकते हो तो वही कर दो।












Click it and Unblock the Notifications