Jokes- आप की लुटिया डूबी, गुरदासपुर में केजरीवाल पटाखा हो गया फुस्स
नई दिल्लीः पंजाब की गुरदासपुर की सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेसी पार्टी उम्मीदवार की जीत हो गई। वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। नतीजा घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी में जहां खुशी की लहर है तो वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी मजाक बनाया जा रहा है। पढ़ें कुछ मजेदार जोक्स-

कपिल मिश्रा और अरुण जेटली के डर से केजरीवाल जी कुछ नहीं कर रहे, अब तो बस Bigg Boss शो का ही सहारा है एंटरटेनमेंट के लिए।
********
गुरदासपुर में जमानत जब्त होने के पीछे केजरीवाल मोदी का हाथ बता सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा वालों ने हमारी जमानत जब्त कराई है।
********
राहुल गांधी को समझ में नहीं आ रहा कि गुजरात में रैली करने से गुरदासपुर में कैसे जीत गए।
********
राहुल गाँधी ने इत्ती सारी सरकारें बीजेपी की बनवा दी, पर अगले को जरा सा भी घमण्ड नहीं है!












Click it and Unblock the Notifications