तुम दिन में कितनी सिगरेट पी जाते हो
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पी जाते हो?
मरीजः जी 20
डॉक्टरः देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हे सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो , एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे। मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया। कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया।
डॉक्टरः देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया।
मरीजः लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है।

...................................................................................
एक पापी आदमी मरने के बाद नर्क में गया। कुछ सालों बाद उसके गांव के ही पंडितजी उसे नर्क में मिल गये।
उस पापी आदमी को बड़ा आश्चर्य हुवा की, 'सारा गांव जिन पंडितजी की शराफत, इंसानियत की कसमें खाता था, उन्हे तो स्वर्ग में जाना चाहिये था।
उसने हैरान होकर पंडितजी से पूछ ही लिया: पंडितजी, आप यहाँ कैसे ???
पंडितजी: पंडताईन के कारण!
पापी: मतलब ... ?
पंडितजी: मैंने मेरी पूरी जिंदगी में कभी झूठ नही बोला, बस बीबी से बोलना पड़ता था।
पापी: मैं कुछ समझा नहींं
पंडितजी: वो रोज सुबह तैयार होकर मुझसे पूछती- मैं कैसी लग रही हूँ जी ???
...................................................................................
छोटी सी लड़की ने अपनी मां से पूछा - मम्मी , तुमने कहा था ना कि परियों के पंख होते हैं और वह उड़ सकती हैं ना ?
मम्मी - हां बेटी , कहा था
लड़की - कल रात डैडी आया को कह रहे थे कि वह तो परी हैं,वह कब उड़ेगी मम्मी ?
मम्मी ( छोटी सी लड़की से ) - सुबह होते ही उड़ जाएगी बेटी।
...................................................................................
मोनू सोनू को प्रवचन देते हुए...
जब तुम रात को सच्चे दिल से सोने की कोशिश करते हो तो...
वाईफाई और 3जी की तेज स्पीड तुम्हें जगाने की पूरी साजिश करती है.












Click it and Unblock the Notifications