पड़ोसी के घर तांक-झांक
पड़ोसी के घर तांक-झांक
पत्नी पति से- ऐसा लगता है कि सामने वाले घर में पति-पत्नी के बीच झगडा हो रहा है। आप एक बार जाकर देखिये न।
पति- मैं एक दो बार गया था शायद ये उसी का नतीजा है।
होटल में चालिस साल से कुछ नहीं हुआ साहब
तूफान तेजी पर था। बडी हवेली की खिडकियां जोर-जोर से खड्खडा रही थी। एक बूढ़ा नौकर मेहमान को शयनकक्ष की तरफ ले जा रहा था। रहस्यमय और भयानक वातावरण से डरे हुए मेहमान ने बूढे़ नौकर से पूछा, क्या इस कमरे मे कोई अप्रत्याशित घटना घटी है?
"चालीस साल से तो नही।" नौकर ने जवाब दिया।
आशवस्त होते हुए मेहमान ने पूछा, " चालीस साल पहले क्या हुआ था?" बूढ़े नौकर के आखों मे चमक पैदा हुई और वह फुसफुसाते हुए बोला,
"एक आदमी सारी रात इस कमरे मे ठहरा था और सुबह बिल्कुल ठीक ठाक उठा था।
बाप काबिल या बेटा
सोनू- पापा ज्यादा काबिल कौन है मै या आप?
पापा- बेशक मैं, क्योंकि एक तो मैं तुम्हारा बाप हूं और दूसरे उम्र में भी तुमसे बड़ा हूं और मेरा तर्जुबा भी तुम से ज्यादा है।
सोनू- फिर तो आपको पता ही होगा कि अमेरिका की खोज किसने की थी?
पापा- हां मुझे पता है, कोलंबस ने की थी
सोनू- कोलम्बस के बाप ने क्यों नही की, उसका तजुर्बा तो कोलम्बस से कही ज्यादा होगा?












Click it and Unblock the Notifications