तुम्हारे शादी से पहले कितने बॉयफ्रेंड थे?
संता: तुम्हारे शादी से पहले कितने बॉयफ्रेंड थे?
पत्नी चुप...
संता: इस खामोशी को मैं क्या समझूं?
पत्नी: हाय रब्बा, गिन तो रही हूं! चिल्ला क्यों रहे हो?
--------------------------------------------------------------------------------------
टीचर: जब बिजली चमकती है, तो ऐसा क्यों होता है कि हमें चमक पहले दिखती है और आवाज बाद में सुनाई देती है?
संता: सर, क्योंकि हमारी आंखें आगे होती हैं और कान पीछे।
--------------------------------------------------------------------------------------
प्रमिका :- मुझे विश्वास दिलाओ तुम बस मुझसे और मुझसे ही प्यार करते हो।
संता:- हां-हां, बिल्कुल पक्का! कल ही मैंने अपनी लिस्ट फिर से चेक की है!












Click it and Unblock the Notifications