जब टीचर ने पूछा...सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
संजू : हां
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
संजू : मरा हुआ परिंदा

सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है?
टीचर (स्टूडेंट से) : सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट : फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती

हां मैं रोज़ खोलता हूं एक बुक!
टीचर: कभी तुने अपनी कोई बुक खोल के देखी है?
संजू : हां मैं रोज़ खोलता हूं एक बुक!
टीचर : कौन सी?
संजू : फेसबुक

मैं 2 वाक्य दूंगा आपको उसमें अंतर बताना है
टीचर : मैं 2 वाक्य दूंगा आपको उसमें अंतर बताना है
1. उसने बर्तन धोये
2. उसे बर्तन धोने पड़े
संजू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है और दुसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है। टीचर अभी तक बेहोश है।

आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं...
स्टूडेन्ट - हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है...जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं...
सर (खुश होते हुए) - वाह ! क्या बात है...क्या चीज है वह?
स्टुडेन्ट - छेद...
सर - दे थप्पड़... दे थप्पड़...

2 आम सड़ गए
टीचर : एक टोकरी में 10 आम है , उसमें से 2 आम सड़ गए , बताओ कितने आम बचे ?
संजू : सर , 10 आम
टीचर : वो कैसे ?
संजू : सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना , केले तो बन नहीं जायेंगे












Click it and Unblock the Notifications