लोन और इंटररेस्ट के अंदाज में कही पप्पू ने अपने दिल की बात
हिंदी में पढ़ें फनी जोक्स
पप्पू- (बस स्टॉप पर खड़ी लड़की से), क्या तुमने मुझे कोई लोन दिया था?
लड़की- नहीं तो ?
पप्पू- पता नहीं क्यों, तुम्हारी तरफ इंटररेस्ट बढ़ता जा रहा है।

पत्नी के मैसेज पर यह था पति का रिप्लाई
पत्नी मायके जाती है और मजे लेने के लिए पति को मैसेज भेजती है।
मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं,
प्याज काटते वक्त बिल्कुल रोना नहीं,
मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है।
मिलकर फिर खुशियों को बांटना है।
टमाटर जरा बारीक काटना है।
लोग हमारी मोहब्बत से जल न जाएं।
चावल टाइम पर देख लेना कहीं गल न जाए।
कैसी लगी हमारी गजल बता देना, नमक कम लगे तो और मिला लेना।
पति का सुपर रिप्लाई ...
तुम्हारी यही अदा तो दिल को भा गई, तुम्हारे जाते ही पड़ोसन खाना पकाने आ गई।
पत्नी 120 की स्पीड से वापस आ गई।

सलाद को कटी हुई सब्जी समझकर लौटे शादी के रिसेप्शन से
गांव के भोले लोग, शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गए,
अंदर गए तो इतने सारे सलाद की आइटम देख कर बाहर आ गए
बाहर आकर एक बोला, अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी रखी है।

पड़ोस में सेलिब्रेट हुआ टूयू का बर्थ डे
हसबैंड- पड़ोस में क्या चल रहा है?
वाइफ- किसी का बर्थ डे है।
हसबैंड- किसका
वाइफ- "टूयू" का
हसबैंड- तुम्हें कैसे पता, टूयू का बर्थडे है।
वाइफ- यह टूयू कौन ?
हसबैंड-पता नहीं सुनाई तो ऐसा ही दे रहा है, हैप्पी बर्थ डे टूयू












Click it and Unblock the Notifications