Dont Miss It: जानिए सोशल मीडिया पर ज्ञानी कौन और नेता कौन?

  • आशावादी : वह शख्स है जो फेसबुक पर कॉपी पेस्ट वाली पोस्ट डालने से पहले लाइक गिन ले ।
  • अधिकारी : वह जो आपके पहुंचने के पहले ऑफिस पहुंच जाता है और यदि कभी आप जल्दी पहुंच जाएं तो काफी देर से आता है।
  • अपराधी : दुनिया के बाकी लोगों जैसा ही मनुष्य, सिवाय इसके कि वह पकड़ लिया गया है।
  • अवसरवादी : वह व्यक्ति, जिसको गलती से कोई नई पोस्ट दिखे , तो तुरंत कॉपी पेस्ट कर दे।
  • ऑफिस : वह स्थान जहां आप घर के तनावों से मुक्ति पाकर , वाई फाई की रेंज में आकर ,फेसबुक और व्हाट्स एप का आनंद लेते हैं।
  • कंजूस : वह व्यक्ति जो जिंदगी भर गरीबी में रहता है ताकि अमीर होकर मर सके।
  • कवि की कविता : जिसकी ,वाह वाही तो सब करते हैं परंतु पढ़ता कोई नहीं है।
  • ज्ञानी : वह शख्स जिसे प्रभावी ढंग से, सीधी बात को पकाना आता है।
  • पड़ोसी : वह महानुभाव जो आपके मामलों को आपसे ज्यादा समझते हैं।
  • परम आनंद : एक ऐसी अनुभूति जो आपने पहले कभी अनुभव नहीं की है। बस कहना पड़ता है कि मिल गया ।
  • फेसबुकिया : कई बार फेसबुक छोड़ चुका वह आदमी , जिसकी आई डी , उसके मरने के बाद भी जिन्दा रहती है ।
  • राजनेता : ऐसा आदमी जो धनवान से धन और गरीबों से वोट इस वादे पर बटोरता है कि वह एक की दूसरे से रक्षा करेगा।
  • सभ्य व्यवहार : फेक आई डी बनाकर अपनी पोस्ट की वाहवाही करना ।
  • समझौता : किसी चीज को बांटने का वह तरीका जिसमें हर व्यक्ति यह समझता है कि उसे बड़ा हिस्सा मिला।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+