संता और कॉलगर्ल
संता और कॉलगर्ल
अपने पापा से संता ने पूछा- पापा, कॉलगर्ल किसे कहते हैं?
पापा को कोई जवाब नहीं सूझा तो कहा- बेटे, जो लड़कियां कॉल सेंटर में कॉल रिसीव करती हैं, उन्हें कॉलगर्ल कहते हैं।
लेकिन यह बताओ कि तुम्हें यह अनोखा सवाल कहां से सूझा?
संता- पापा ! वह छोड़ो, यह बताओ कि आपको यह अनोखा जवाब कहां से सूझा?
पत्नी और गर्लफ्रेंड
एक बार पप्पू, गोलू और राजू इस बारे में चर्चा कर रहे होते हैं कि किस देश के आदमी कैसे होते है!
पहले पप्पू ने जापानी लोगों के बारे में बताया;
पप्पू: इनकी एक पत्नी और एक गर्लफ्रेंड होती है, लेकिन वो अपनी पत्नी को ज्यादा पसंद करते है!
उसके बाद गोलू ने अमेरिकी लोगों के बारे में बताया;
गोलू: इनकी एक पत्नी और एक गर्लफेंड्र होती है, लेकिन ये अपनी गर्लफेंड्र को ज्यादा प्यार करते है;
सबसे अंत में राजू की बारी आई तो वो कुछ देर सोच में पड़ गया और कुछ देर के बाद भारतीयों के बारे में बोलना शुरू किया;
राजू: इनकी एक पत्नी और चार गर्लफेंड्र होती है, लेकिन ये अपने घर की नौकरानी से ज्यादा प्यार करते हैं!
सपनों की रानी पत्नी
पत्नी: डार्लिंग! क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति: नहीं।
पत्नी: क्यों?
पति: क्योंकि मैं रोज रात हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।
पानी और प्यास
पति ऑफिस से घर लौटा।
पति: यार जरा पानी तो पिला दो।
पत्नी: प्यास लगी है क्या?
पति: नहीं, जरा गला चेक करना है कि कहीं से लीक तो नहीं हो रहा।












Click it and Unblock the Notifications