क्लास टीचर और पत्नी
क्लास टीचर और पत्नी
क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को चोरी करना बुरी बात है यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा- अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी?
एक बच्चे ने हाथ उठाकर बताया- उस आदमी की पत्नी।
दो आलसी दोस्त
दो निहायत ही आलसी दोस्त एक रोज एक ही कमरे में लेटे हुए थे।
पहला दोस्त बोला- यार जरा बाहर जाकर तो देख, बारिश हो रही है क्या?
दूसरा दोस्त लेटे-लेटे ही बोला- बारिश हो रही है
पहला- बिना देखे ही तू कैसे कह सकता है?
दूसरा- अभी-अभी जो बिल्ली अंदर आई थी वो भीगी हुई थी, इसका मतलब बारिश हो रही है।
थोड़ी देर बाद पहला दोस्त बोला- जरा बत्ती तो बुझा दे यार, मुझे रौशनी में नींद नहीं आती!
दूसरा दोस्त फिर लेटे-लेटे ही बोला- आंखें बंद कर लो अपने-आप अंधेरा हो जायेगा!
पहला दोस्त झल्लाकर बोला- कम से कम दरवाजा तो बंद कर ले।
दूसरा दोस्त- अब दो काम मैंने कर दिए, एकाध काम तू खुद भी कर ले।












Click it and Unblock the Notifications