स्मृति ईरानी ने कहा यार..बड़ी नाइंसाफी है
टीवी पर चल रही अपनी खबरों से परेशान मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तो मुझे बिना ग्रेजुएशन की डिग्री के शिक्षा मंत्री बना दिया गया है और अब अगर मैं अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए ज्योतिष के पास चली गई तो भी हंगामा मच गया. सच में यार बड़ी नाइंसाफी है।
कौन सा पक्षी सब से तेज उड़ता है?
अध्यापक: कौन सा पक्षी सब से तेज उड़ता है?
संता: हाथी।
अध्यापक: नालायक, तेरा बाप क्या करता है?
संता: छोटा राजन के गैंग में शूटर है।
अध्यापक: शाबाश! बच्चों, लिखो हाथी।
फेक आईडी
संता: पापा एक बात बतानी है आपको।
पापा: क्या?
संता: मैंने फेसबुक पर लड़कियों के नाम से 10 फेक आईडी बना रखी हैं।
पापा: तो मुझे क्यों बता रहा है?
संता: वह जो आप बार-बार ऐश्वर्या शर्मा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं न, दरअसल वह मेरी ही फेक आईडी है।












Click it and Unblock the Notifications