गोली से भी तेज कर्मचारी
गोली से भी तेज कर्मचारी
एक बार तीन बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे और रास्ते में आते हुए वे अपने घर के बारे में बातचीत कर रहे थे बात करते करते वे अपने अपने पापा के बारे में बात करने लगे।
पहला लड़का: अरे मेरे पापा से तेज तो दुनिया में कोई भी नही है वे 90 kmph की रफ़्तार से गेंद फैंकते है और जब तक यह दूसरी तरफ के विकेट तक पहुँचती है तब तक मेरे पापा उसे भागकर पकड़ लेते है।
दूसरा लड़का: अरे मेरे पापा तो तुम्हारे पापा से कई गुना तेज है वे इतने तेज है कि जब वे गोली चलाते है तो टार्गेट पर पहुँचने से पहले ही भागकर उसे पकड़ लेते है।
तभी उनमे से तीसरा लड़का बोला, "अरे ...तुम दोनों के पापा तो मेरे पापा के सामने कुछ भी नही मेरे पाप सरकारी कर्मचारी है हालांकि वे रोज 5 बजे तक काम करते है फिर भी 4 बजे घर पहुँच जाते है।"
लाइट नहीं तो होमवर्क नहीं
टीचर : होमवर्क क्यों नहीं किया ..?
स्टूडेंट : सर, लाइट नहीं थी ... . .
टीचर : तो मोमबत्ती जला लेते ..
स्टूडेंट : सर, माचिस नहीं थी .... . .
टीचर : माचिस क्यों नहीं थी ?
स्टूडेंट : पूजा घर में रखी हुई थी ... .
टीचर : तो वहां से ले आते ...
स्टूडेंट : नहाया हुआ नहीं था ... . .
टीचर : नहाया हुआ क्यों नहीं था ..?
स्टूडेंट : पानी नहीं था सर ... . .
टीचर : पानी क्यों नहीं था ..?
स्टूडेंट : सर मोटर नहीं चल रहा था ... . .
टीचर : उल्लू के पट्ठे मोटर क्यों नहीं चल रहा था ..??
स्टूडेंट : सर बताया तो ...लाइट नहीं थी ....!!












Click it and Unblock the Notifications