आपके पत‍ि ने आपका क्रेडिट कार्ड ब्‍लॉक कर दिया है

एक महिला खरीदारी करने माॅल में गई कैश काउंटर में पेमेंट करने के लिए गई। उसने पर्स खोला तो दुकानदार ने महिला के पर्स में टीवी का रिमोट देखा।

दुकानदार से रहा नहीं गया उसने पूछा आप टीवी का रिमोट हमेशा अपने साथ लेकर चलती है।
नहीं हमेशा नहीं लेकिन आज मेरे पति खरीदारी के लिए मेरे साथ आने से मना कर दिया तो मैं तमिल धार्मिक चैनल लगा कर आई हूं।
दुकानदार हंसते हुए बोला- मैं सभी सामान वापस रख लेता हूं, आपके पति ने आपका क्रेडिट कार्ड ब्‍लॉक कर दिया है।

हड्डी नहीं चप्‍पल टूट गई है

हड्डी नहीं चप्‍पल टूट गई है

हड्डियों के दो डॉक्टर दोस्त घूमने निकले. रास्ते में उन्हें एक लंगड़ाता हुआ आदमी दिखाई दिया.

पहला डॉक्टर : मुझे तो लगता है इसके टखने की हड्डी टूटी हुई है.

दूसरा डॉक्टर : नहीं जी टखने की नहीं उसकी तो घुटने की हड्डी टूटी हुई है. इस बात पर दोनों में लड़ाई हो गयी

तभी पहले डॉक्टर ने उस आदमी को बुलाकर पूंछा- आपकी कौनसी हड्डी टूटी है भाई साहब?

आदमी : नहीं भाई मेरी कोई हड्डी टूटी नहीं है.मेरी तो चप्पल टूट गयी है.

मैं सीधा आपके पास चला आया

मैं सीधा आपके पास चला आया

वकील साहब मेरी बीवी ने आज मेरा बहुत अपमान किया है आप मेरी तरफ से मानहानि की केस दर्ज कीजिए।

वकील: शांति रखो भाई और मुझे साड़ी बातें बताओ क्या हुआ?

आदमी- होना क्या है वकील साहब उसने सबके सामने मुझे खूब गालिया दी और कहा की जहन्नम में जाओ

वकील : अच्छा, फिर तुमने क्या किया ?

करना क्या था में सीधा आपके पास चला आया।

नौकर और पति में फर्क होता है

नौकर और पति में फर्क होता है

घर की मालकिन ने अपने नौकर को समझाते हुए कहा- देखो कभी-कभी मैं गुस्‍से में जरूरत से ज्‍यादा बोल जाती हूं। तुम इस बात का बुरा मत मानना।
नए नौकर ने जवाब में कहा- सो तो ठीक है लेकिन आप भी इतना ध्‍यान रखो कि नौकर और पति में फर्क होता है।

 50 इंच का LED टीवी खरीदा है

50 इंच का LED टीवी खरीदा है

पत्‍नी- देखो न हमारे पड़ोसी ने 50 इंच का LED टीवी खरीदा है। आप भी खरीदकर लाइए न।
प‍ति- अरे डॉर्लिंग जिसके पास तुम्‍हारे जैसी खूबसूरत बीवी हो वो क्‍यों फालतू का समय टीवी देखने में वेस्‍ट करेगा।
पत्‍नी- ओह आप भी न, अभी आपके लिए पकौड़े बनाकर लाती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+