लड़की का बाप और संता
लड़की का बाप और संता
एक बार संता को देखने के लिए लड़की वाले आये, कुछ देर बातें करने के बाद लड़की के बाप ने संता से कुछ सवाल जवाब करने शुरू किये।
लड़की का बाप- क्या तुम नॉन वेज खाते हो?
संता- जी हां।
लड़की का बाप- शराब पीते हो?
संता- जी हां।
लड़की का बाप- जुआ खेलते हो?
संता- हां।
लड़की का बाप- अरे तुम में सब कुछ नेगेटिव ही है या कुछ पॉजिटिव भी है?
संता- जी एचआईवी पॉजिटिव है।
एक चोर और पुलिस
एक चोर रात के अंधेरे में एक कपड़ों की दुकान पर चोरी करने गया।
जैसे ही उसने दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सामान समेटना शुरू किया, वहां पुलिस आ गयी और उसे पकड़ कर थाने ले गयी।
थाने पहुंच कर दरोगा ने उस चोर से पूछा।
दरोगा- क्यों बे तुझे चोरी करते हुए अपने बीवी बच्चों का ध्यान नहीं आया?
चोर- आया था साहब पर मैं मजबूर था।
दरोगा- मजबूर वो कैसे?
चोर- साहब मैं क्या करूं, उस दुकान में लेडीज और बच्चों के कपड़े नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications