नौ सौ चूहे और बिल्ली
नौ सौ चूहे और बिल्ली
शिक्षक (छात्र से)- इस वाक्य में खाली स्थान भरो-
900 चूहे खाकर बिल्ली....चली।
छात्र- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली।
शिक्षक- नालायक मजाक करता है? निकल जा मेरी क्लास से।
छात्र- सर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया, वरना 900 चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी नहीं चल सकता।
एक कंजूस पति
एक कंजूस पति हाथ को चाकू से काट रहा था।
पत्नी (पति से)- ये क्या कर रहे हो आप?
कंजूस पति - टेंशन न ले, डेटॉल की बोतल फूट गयी है, ऐसे ही बेकार जाएगी। तू भी आ जा तेरे भी उंगली काट देता हूं।
जान के दुश्मन
पिता (पुत्र से)- शराब, सिगरेट और लड़कियां ये सब तुम्हारी जान के दुश्मन हैं बेटा।
पुत्र- पापा, जो शख्स अपने दुश्मनों से भाग जाये वो मर्द नही होता..












Click it and Unblock the Notifications