मेरी बीवी खर्चीली है

संता: मेरी बीवी बहुत खर्चीली है, वह रोज-रोज 5,000 रुपए मांगती है।
बंता: इतने पैसे का वह करती क्या हैं?
संता: क्या पता, मैंने तो कभी दिए भी नहीं है...
नेता की घड़ी
एक नेता की पत्नी यमलोक पहुंचीं। वहां दीवार पर कई घड़ियां लगी हुई थीं।
बीवी ने पूछा, 'इतनी घड़ियां क्यों लगी हुई हैं?'
यमराज: ये झूठ बोलने वालों की घड़िया हैं। जब धरती पर कोई झूठ बोलता है तो यहां पर उसकी सुइयां एक राउंड घूम जाती है।
नेता की पत्नी: वह किसकी घड़ी है, जिसकी सुई खिसकी भी नहीं है?
यमराज: गौतम बुद्ध की, उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला।
नेता की पत्नी: और मेरे पति की घड़ी कौन सी है?
यमराज: ऊपर जो पंखे की तरह घूम रही है, वह तुम्हारे पति की घड़ी है।
इल्जाम किस पर
अध्यापक बच्चों को नैतिक शिक्षा पढ़ा रहे थे।
अध्यापक: अगर तुमसे कोई गलती हो जाती है तो तुम क्या करते हो
गोलू: सर मैं गहरी सांस लेता हूं, दो मिनट के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं। और सोचता हूं कि इसका इल्जाम किस पर लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications