शादी में संता

संता शादी में बहुत देर तक खाना खा रहा था।
बंता: कब तक खायेगा?
संता: यार मैं तो खुद खा-खाकर परेशान हो गया हूं, पर क्या करूं कार्ड में लिखा था डिनर 7:00 से 10:00 तक।
संता और बंता काफी देर से शतरंज खेल रहे हैं।
संता: चल यार अब बंद करते हैं।
बंता: हां ठीक है, वैसे भी मेरा एक हाथी और आपका एक घोड़ा ही तो बचा है।
बंता अपने घर के बाहर उदास बैठा था।
संता: क्या हुआ यार, ऐसे क्यूं बैठा है।
बंता: यार, कोई ऐसा कारोबार बताओ जिसमें ज्यादा मुनाफा हो?
संता: बस इतनी सी बात, ऐसा करो सर्दियों में सस्ती बर्फ खरीदकर गर्मियों में बेच दो।












Click it and Unblock the Notifications