संता की टांग कट गई

संता की टांग नीली हो गई, वह बंता सिंह डॉक्टर के पास गया।
बंता सिंह बोला: जहर टांग में फैल चुका है इसलिए टांग काटनी पड़ेगी।
उसने टांग काट कर नकली टांग लगा दी।
संता सिंह : डॉक्टर जी नकली टांग भी नीली हो गई।
ध्यान से देखने के बाद बंता सिंह बोला “ओह, अब बीमारी समझ आई, जींस रंग छोड़ रही है"
पप्पू की मां पप्पू पर चिल्ला रही थी।
मां : देख जरा पड़ोसी की लड़की, हर साल फर्स्ट डिवीजन लाती है।
पप्पू: तो क्या हुआ?
मां: और तू निकम्मा फेल हो गया।
पप्पू: अरे मां, तुम समझती नहीं हो, उसी को देख-देख कर तो मैं फेल हो गया हूं।
पत्नी पति से : जब मैं पियानो बजा रही थी उसी समय किसी ने मेरी ओर एक जूता फेंका।
पति पत्नी से : ओह तो तुम एक गाना और गाओ शायद दूसरा जूता भी फेंका जाएगा… यार कम से कम मुफ्त में एक जोड़ी जूते तो मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications