संता और 11 नंबर
संता: 'मेरे लिये 11 का अंक हमेशा ही शुभ रहा है। 11वें महीने की 11 तारीख को 11 बजे हमारी शादी हुई। हमारे मकान का नंबर भी 11 है। एक रोज मुझे 11 बजकर 11 मिनिट और 11 सेकण्ड पर किसी ने बताया कि आज बड़ी रेस होने वाली है। मैंने सोचा कि मेरे लिये 11 के नम्बर में जरूर चमत्कार छिपे हुये हैं, मैं गया और 11वें नम्बर की रेस के लिये 11 वें घोड़े पर 11 हजार रूपये लगा दिये।'
बीवी : 'और घोड़ा जीत गया ?'
संता : 'यही तो रोना है! कम्बख्त 11वें नम्बर पर आया!'
एक बार एक बार मैं और मेरे कुछ मित्र देल्ही से ताज महल देखने गए ! मेरे मित्रों को ताज महल बहुत पसंद आया ! उन्होंने निर्णय किया की ताज को धकेलकर देल्ही ले जायेंगे ! सब मिलकर ताज को पुश कराने लगे ! धीरे धीरे उनको पसीना आने लगा तो सबने अपने अपने शर्ट उतरकर पीछे रखे और वापस पुश करने लगे !
थोडी देर में वहाँ एक चोर आया उसने देखा की हम सब व्यस्त हैं ! चोर सब कपड़े उठा के भाग गया ! जैसे अँधेरा होने लगा , हम सब अपने शर्ट खोजने लगे ! इतने में मैं एकदम खुश हुआ और चिल्लाने लगा …….. ..अरे देखो दोस्तों हम ताज को कितना दूर ले आये , यहाँ से तो हमारे कपड़े भी नही दिख रहे हैं
अध्यापक : बाबर भारत मे कब आया?
संता :'पता नही सर।'
अध्यापक: बोर्ड पर नही देख सकते, नाम के साथ ही लिखा है।
संता : मैने सोचा, शायद वह उसका फ़ोन नम्बर है।













Click it and Unblock the Notifications