संता और बंता स्कूल में
स्कूल में संता बहुत परेशान था।
बंता ने पूछाः क्या बात है?
संताः अरे यार, सोच-सोच कर परेशान हो गया हूं मगर एक सवाल ऐसा है कि उसका जवाब नहीं मिल रहा...
बंताः मुझे बता, मेरे पास है...
संताः अरे नहीं यार, आज तक कोई नहीं बता सका...
बंताः तू बता तो सही...
संताः तो बता पहले मुर्गी आई या अंडा..
बंताः अरे, इतना आसान सवाल? ओए यार, पहले जिसका आर्डर दिया होगा वही पहले आया...
आगे पढ़ें: संता-बंता का लेटेस्ट कलेक्शन
अध्यापक ने सभी बच्चों से क्रिकेट मैच पर निबंध लिखन को कहा।
सभी छात्र अपनी-अपनी कापी लेकर निबंध लिखने में जुट गए।
मगर संता चुपचाप बैठा था।
अध्यापक ने उसकी कापी देखी तो उस पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी-
'बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया है।'
प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले
अध्यापक क्लास में जनसंख्या के बारे में बच्चों को पढ़ा रहे थे।
अध्यापकः बच्चों तुम्हें पता है देश की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। यहां हर दस सेकेंड पर एक औरत बच्चे को जन्म देती है।
संताः (खड़े होकर) मास्टर जी, हमें उस औरत को खोजकर उसे रोकना चाहिए।
[ये सभी जोक्स अपने दोस्तों को ई-मेल करें]












Click it and Unblock the Notifications