Breaking Today: वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, जम्मू में पटाखे फोड़े और आंध्र प्रदेश-UP में जश्न
Breaking news in hindi: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इस समय वायु प्रदूषण से बेहाल है और लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। दिवाली के बाद से ही दिल्ली में हवा बहुत खराब कैटेगरी में बनी हुई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और माना जा रहा है कि आज सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा। वर्ल्ड कप में आज बहुत बड़ा मुकाबला है। आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़ें यहां।

लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
जम्मू में पटाखे फोड़े और आंध्र प्रदेश-UP में जश्न
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से टीम इंडिया से हरा दिया। अब इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर गई है। जिसको लेकर जम्मू में प्रशंसकों ने पटाखे फोड़े और खुशी से डांस किया। वहीं, आंध्र प्रदेश के शाखापत्तनम के रामा कृष्णा बीच पर जश्न मनाया गया। उधर, उत्तर प्रदेश के मेरठ में दर्शकों ने जमकर डांस किया।
भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्फोट, दो हिरासत में
समस्तीपुर रेल मंडल के रेलवे डीएसपी नवीन कुमार के मुताबिक, समस्तीपुर में आज सुबह भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के तीसरे कोच में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग, हालात कंट्रोल में
उत्तर प्रदेश: इटावा ट्रेन अग्निकांड पर CPRO, NCR हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगी थी। आग को बुझा लिया गया है और एक बोगी को अलग करवा दिया गया है, जिसमें आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने में हमें सफलता मिल गई है। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की सुविधा करवाई जा रही है। अभी घायलों की जानकारी नहीं है।
चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर बयान
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि एक समय था जब वह अपने शब्दों और भाषा के लिए जाने जाते थे, लेकिन हाल ही में जिस तरह से हमारे सीएम बोलने की मर्यादा भूल रहे हैं। बिहार विधानसभा में जिस तरह उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। विधानसभा में अमर्यादित बोलते वक्त उनकी बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी।
पीएम मोदी की विराट कोहली को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली को उनके 50वें वनडे शतक पर बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "विराट कोहली ने न केवल अपना 50वां एकदिवसीय शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करते रहें।"
उरी: घुसपैठ की कोशिश में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने एलओसी के पास उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
डोडा बस हादसा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications