छोटे नाम वाले व्यक्ति अधिक आकर्षक?

लंदन। इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइट के इस दौर में ऑनलाइन आकर्षण का भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व हो चला है और ऑनलाइन आकर्षण बरकरार रखने एवं उसमें वृद्धि की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए हाल ही में आया एक ताजा अध्ययन बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

नए अध्ययन के अनुसार किसी व्यक्ति का ऑनलाइन आकर्षण उसके प्रथम नाम की लंबाई पर निर्भर करता है। सर्वेक्षणकर्ताओं का कहना है कि छोटे नाम वाले व्यक्तियों से ऑनलाइन कहीं अधिक संपर्क किया जाता है और उन्हें कहीं अधिक मित्रवत माना जाता है।

Are people with short names more attractive?

सोशल नेटवर्किं ग साइट 'बडू डॉट कॉम' द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं अध्ययन के अनुसार, अपने पहले नाम को छोटा करके आप अपने विपरीत लिंगी व्यक्ति को कहीं प्रभावी तरीके से आकर्षित कर सकते हैं।

वेबसाइट के प्रवक्ता निकोलो फोरमई ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "ऑनलाइन आकर्षण सिर्फ आपके चेहरे-मोहरे पर निर्भर नहीं करता। ऐसा लगता है कि आपके पहले नाम की लंबाई भी इसे काफी प्रभावित करती है।"

इस वेबसाइट ने पांच महीने के दौरान छोटे नामों एवं बड़े नामों वाले आठ देशों, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ब्राजील, फ्रांस, इटली और जर्मनी के लोगों को मिले ऑनलाइन संदेशों की तुलना कर यह निष्कर्ष दिया है।

72 फीसदी बड़े नाम अनाकर्षक पाए गए, तथा सभी देशों में छोटे नामों को तरजीह दी गई। संक्षिप्त नामों का प्रयोग करने वाले पुरुष महिलाओं में दोगुने पसंद किए गए।

वेबसाइट ने व्यवहार मनोविज्ञानी जो हेमिंग्स के हवाले से कहा, "आपका नाम आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+