क्या पत्नी के PAN Card पर सरकार बैंक खाते में भेजेगी एक लाख रुपये? Fact Check में खुली वायरल दावे की पोल
पत्नी के PAN Card पर सेविंग बैंक खाते में एक लाख रुपये आएंगे। सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल दावे किए जा रहे हैं। जानिए Fact Check में कैसे खुली वायरल दावे की पोल। क्या है पूरी हकीकत पीआईबी ने बताई।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी बातें वायरल होती हैं जो लुभावनी तो बहुत होती हैं, लेकिन जरा सी असावधानी होने पर लाखों-करोड़ों की चपत भी लगती है। भारतीय नागरिकों के परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) से जुड़ी ऐसी ही भ्रामक बात फैलाई गई, जिसकी पोल फैक्ट चेक के दौरान खुली। पीआईबी के फैक्ट चेक ने बताया है कि पत्नी के PAN कार्ड के आधार पर सेविंग बैंक खाते में पैसे मिलने की बात पूरी तरह गलत है।
पैन कार्ड धारक विवाहित महिला को एक लाख
दरअसल, PAN Card Fact Check की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि अधिकांश बैंक खातों से PAN कार्ड लिंक होते हैं। दावा किया गया कि अगर विवाहित लोगों में पत्नी के पास पैन कार्ड है तो उनके बैंक खाते में एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सच पीआईबी की फैक्ट चेक में सामने आया।
YouTube वीडियो में भ्रामक दावा
एक और अहम बात ये कि 31 मार्च तक पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य बनाया गया है। करीब 13 करोड़ पैन अभी भी आधार से लिंक नहीं हैं, ऐसे में यूजर्स बैंक खातों के साथ-साथ आधार और पैन कार्ड से जुड़ी खबरों और किसी भी लिंक पर धड़ल्ले से क्लिक कर रहे हैं। हालांकि, किसी अनजान और अनवेरिफाइड लिंक पर क्लिक करना घातक हो सकता है। ऐसे ही एक भ्रामक दावे में कहा गया है कि पैन कार्ड धारक महिलाओं को सरकार एक लाख रुपये दे रही है। वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर किए गए इस दावे की पड़ताल की गई।
15 लाख लोगों के बीच गलत जानकारी
वायरल वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार पैन कार्ड धारक महिलाओं को एक लाख नकद देगी। दावे को प्रमाणिक बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो का भी इस्तेमाल किया गया। वीडियो थंबनेल यानी क्लिक करने से पहले दिखने वाली फोटो में लिखा है कि अगर पत्नी के पास पैन कार्ड है तो खाते में मिलेगी एक लाख रुपये की नकद राशि। आगे लिखा है कि सभी पैन कार्ड धारक महिलाओं के खाते में 1 लाख की नगद राशि केंद्र सरकार दे रही है। यूट्यूब चैनल- Yojna 4u पर पोस्ट वीडियो में भ्रामक दावा किया गया है। चैनल के डेढ़ मिलियन यानी 15 लाख से अधिक से सब्सक्राइबर्स हैं। यानी इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक गलत सूचना पहुंचने की आशंका है।
Recommended Video
फर्जी दावे फॉरवर्ड करने से बचें
केंद्र सरकार की पहल पीआईबी फैक्ट चेक में इस भ्रामक दावे की पोल खुली। स्पष्ट किया गया कि सरकार विवाहित महिलाओं या पैन कार्ड धारक महिलाओं के लिए ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाती। बैंक खाते में एक लाख रुपये की जानकारी फर्जी है। यूजर्स से अपील की गई है कि मोबाइल या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी किसी भी पोस्ट या वीडियो से सतर्क रहें। फर्जी दावे वाली लिंक या क्लिप को बिना सोचे-समझे फॉर्वर्ड करने से बचने की अपील भी की गई है।

Fact Check
दावा
पत्नी के पैन कार्ड के आधार पर पति के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये मिलने का दावा।
नतीजा
पड़ताल के बाद PAN कार्ड से जुड़ा दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया। बीवी के PAN पर पति के खाते में पैसे नहीं मिलेंग।












Click it and Unblock the Notifications