Fact Check: 2019 में वाराणसी में डाले गए 11 लाख वोट, गिने गए 12 लाख 87 हजार? जानिए वायरल दावे का सच
Fact Check News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, लेकिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ईवीएम को लेकर चौंकाने वाला दावा कर रहा है।
मतदान से पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी सीट पर वोटिंग के दौरान 11 लाख लोगों ने वोट डाले। लेकिन ईवीएम ने काउटिंग के दौरान कुल मतों की संख्या 12 लाख 87 हजार रही। ऐसे में क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, जानिए?

दावा- 1 लाख 87 हजार वोट निकले ज्यादा
वायरल वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है, इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर ने शेयर किया है। जिसमें उसको ये कहता हुआ सुना जा सकता है कि,"जानकारी के लिए मैं नरेंद्र मोदी का उदाहरण बता रहा हूं, वाराणसी में नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे थे, नरेंद्र मोदी के चुनाव में 11 लाख लोगों ने वोट डाले, मशीन से कितना निकलना चाहिए था ? 11 लाख लोगों ने वोट डाले मशीन से 11 लाख वोट निकलने चाहिए थे... कितने निकले 12 लाख 87 हजार। 1 लाख 87 हजार वोट नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से ज्यादा निकले।"
प्रिय @ECISVEEP ,
— Ravish Kumar ᴾᵃʳᵒᵈʸ © (@SirRavishFC) April 7, 2024
क्या ये सच है 👇
2019 में वाराणसी चुनाव में 11 लाख वोट डाले गए,
लेकिन EVM में 12 लाख 87000 वोट गिने गए। pic.twitter.com/HNTjbCaiVM
373 लोकसभा सीटों का भी बताया ऐसा ही हाल
वायरल वीडियो में शख्स आगे दावा करता है कि 373 लोकसभा सीटों का डेटा मेरे पास है, चुनाव आयोग ने लिखकर दिया है। 373 लोकसभा सीटों पर जितने लोगों ने वोट डाले, उससे ज्यादा वोट निकले हैं। शख्स ने दावा किया कि वो ये सब सबूत के साथ कह रहे हैं।
हालांकि जब इस दावे की सच्चाई पता की तो फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान वाराणसी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 18,56,791 थी, जिसमें ईवीएम में डाले गए वोट की संख्या 10,58,744 और पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों की संख्या 2085 थी। यानी 18 लाख 56 हजार 791 मतदाताओं में से कुल 10 लाख 60 हजार 829 लोगों ने अपने वोट डाले।
जानिए वायरल दावे की सच्चाई?
ऐसे में यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। इसी के साथ एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए चुनाव आयोग ने अपने एक ट्वीट में वायरल दावे का खंडन किया है। अपने पोस्ट में ईसी ने लिखा कि, "आम चुनाव 2019 के दौरान वाराणसी में मतदाताओं और ईवीएम के जरिए डाले गए वोटों की संख्या मिसमैच होने के संबंध में एक वीडियो प्रकाश में आया है, वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।
False Claim 1: false claim is made in a video regarding mismatch of electors & votes polled in #EVM in VaranasiPC during #GE2019
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 7, 2024
Reality: claim is misleading& fake. Total Electors in VaranasiPC were 18,56,791. Total votes polled & counted in EVM-10,58,744 & postal votes-2085
1/3 https://t.co/RIonUYT4Ef
साथ ही 373 लोकसभा सीटों पर लोगों ने वोट से ज्यादा निकलने के दावे को भी यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है।

Fact Check
दावा
एक वीडियो में दावा किया गया है कि 2019 के आम चुनावों में वाराणसी में 11 लाख वोट डाले गए, लेकिन EVM ने 12 लाख 87000 वोट गिने।
नतीजा
वायरल दावे को लेकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का एक ट्वीट मिला जिसमें वायरल दावे का खंडन किया।












Click it and Unblock the Notifications